दिल्ली-लंदन विस्तारा फ्लाइट को मिली बम की धमकी, फ्रैंकफर्ट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
हवाई उड़ानों को बम की धमकी मिलना अब एक दस्तूर का हो गया है. अब आज बम की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा की उड़ान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ दिया गया. विस्तारा ने शनिवार सुबह एक बयान में कहा कि उड़ान फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरी और अनिवार्य जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद उड़ान अपने गंतव्य के लिए जारी रहेगी.
#DiversionUpdate: Flight UK17 from Delhi to London (DEL-LHR) has been diverted to Frankfurt (FRA) and is expected to arrive in Frankfurt at 2110 LT ( Local Time). Please stay tuned for further updates.
— Vistara (@airvistara) October 18, 2024
विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा, “18 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की उड़ान UK17 को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली. प्रोटोकॉल के अनुरूप, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और एहतियात के तौर पर, पायलटों ने उड़ान को फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ने का फैसला किया.”
इस बीच, अकासा एयर ने कहा कि शुक्रवार को बेंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली QP 1366 को प्रस्थान से कुछ समय पहले एक सुरक्षा चेतावनी मिली.





