दिल्ली: IIT में M. Sc. द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

दिल्ली: IIT में M. Sc. द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
IIT में M. Sc. द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने कल रात अरावली छात्रावास रूम नंबर डी57 में एक आईआईटी छात्र द्वारा आत्महत्या कर ली है। छात्र ने पंखे से लटकर कर कथित तौर पर आत्महत्या की है। घटना की सूचना पर आईओ एएसआई विजय और अन्य मौके पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने पाया कि कमरा अंदर से बंद था, लेकिन उसके दोस्त और IIT स्टाफ ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
दिल्ली: IIT में M. Sc. द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने कल रात अपने छात्रावास में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र कुमार यश झारखंड के देवघर का रहने वाला था। कमरा अंदर से बंद था, लेकिन उसके दोस्त और IIT स्टाफ ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। शव को शवगृह में रखवा…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2024
मृतक को दो बंधे हुए कपड़े के तौलिये से लटका हुआ पाया गया। उसके दोस्त और आईआईटी स्टाफ ने तौलिये को काटकर उसे नीचे उतारा और
फिर उन्हें आईआईटी की एम्बुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें क्रमांक 1271141/2024 के तहत मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। छात्रावास के जिस कमरे में उसने कथित तौर पर आत्महत्या की, उसका मोबाइल क्राइम टीम ने निरीक्षण किया है। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन मृतक के मेडिकल स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, वह मानसिक उपचार के तहत था।
हॉस्टल के कमरे का मोबाइल क्राइम टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है। साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी मेडिकल रिपोर्ट कार्ड जब्त की गई है। उसके दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और इस मामले में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है।





