ताज़ा खबरें

दिल्ली में लुढ़का पारा, शीतलहर का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में लुढ़का पारा, शीतलहर का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसके चलते देश की राजधानी में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। पिछले दिन के मुकाबले यहाँ न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। पहाड़ों में बर्फबारी होने से वहां से आने वाली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। इससे दिल्ली में ठिठुरने बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में शीत लहर की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है और पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी, CPCB) के अनुसार रविवार को हवा की गति कम होने होने से स्माग थोड़ा बढ़ सकता है। इस वजह से रविवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच सकती है और सोमवार को प्रदूषण का स्तर बढ़कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।

तापमान में गिरावट के कारण सड़क पर रात बिताने वाले लोगों ने शहर भर के रैन बसेरा में शरण ले रहे हैं। एम्स दिल्ली के पास एक पारिवारिक रैन बसेरा में, 40 से अधिक लोगों ने शनिवार की रात सहायता प्राप्त करते हुए बिताई। आश्रय गृह में काम करने वाले वेद पाल ने कहा, “यह आश्रय गृह बिस्तर, कंबल और दिन में दो बार भोजन उपलब्ध कराता है। हम सुबह चाय और रस्क भी परोसते हैं।” उन्होंने कहा कि बुनियादी चिकित्सा सहायता उपलब्ध है, कॉल पर डॉक्टर उपलब्ध हैं और आपात स्थिति के लिए एम्स दिल्ली तक पहुँच है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button