दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल ‘जनता की अदालत’ में मोदी सरकार पर कसा तंज कहा- “लोगों को समझ आ गया है कि डबल इंजन मतलब-महंगाई”

दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल ‘जनता की अदालत’ में मोदी सरकार पर कसा तंज कहा- “लोगों को समझ आ गया है कि डबल इंजन मतलब-महंगाई”
आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ को संबोधित किया। इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “अब डबल इंजन फेल हो गया है एक इंजन जून में ही खराब हो गया था। जबकि इनकी 240 सीट आई थी। अब दूसरा इंजन एक-एक करके जा रहा है।”
#WATCH दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ को संबोधित करते AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…अब डबल इंजन फेल हो गया है एक इंजन जून में ही खराब हो गया था। जबकि इनकी 240 सीट आई थी। अब दूसरा इंजन एक-एक करके जा रहा है। अभी हरियाणा से जा रही है फिर… pic.twitter.com/lo57q6tjls
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2024
छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ को संबोधित करते AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इनकी (बीजेपी) 22 राज्यों में सरकारें हैं आप इनसे पूछना कि वे एक राज्य बता दें, जहां उन्होंने बिजली फ्री की हो…गुजरात में इनके 30 साल से सरकार है उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं कराया…22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, एक काम ये बता दें जो इन्होंने अच्छा काम किया हो। अगली साल 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे।
वह बोले मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप इन एक साल में 22 राज्यों में कोई ऐसा काम करके दिखा दीजिए जो दिल्ली में हुए हैं…10 साल में इन्होंने कुछ नहीं करा। जब आप रिटायर होंगे तो सब ये तो सोचेंगे कि आपने 10 साल तो कुछ नहीं किया लेकिन 11वें साल में तो कुछ किया। आज मैं पीएम मोदी को कहता हूं कि फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं फरवरी के पहले इन 22 राज्यों में बिजली फ्री कर दीजिए मैं दिल्ली की चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा..”
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि “अब डबल इंजन फेल हो गया है एक इंजन जून में ही खराब हो गया था। जबकि इनकी 240 सीट आई थी। अब दूसरा इंजन एक-एक करके जा रहा है। अभी हरियाणा से जा रही है फिर जम्मू-कश्मीर, झारखंड और महाराष्ट्र से जाएगी है। लोगों को समझ आ गया है कि डबल इंजन मतलब-महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार इसलिए पूरे देश से इनकी सरकारें जा रही हैं….”
उन्होंने कहा कि “10 साल तक इनकी हरियाणा में डबल इंजन की सरकार रही। तो ऐसा क्या किया इन्होंने कि हरियाणा में इन्हें आज कोई अपने गांव में नहीं घुसने दे रहा है…यूपी में 7 साल से इनकी डबल इंजन की सरकार हैं, कुछ तो आपने गड़बड़ की होगी जो लोकसभा चुनाव में यूपी में आपकी आधी सीट रह गई… ”
इससे पहले छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “…2015 में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने से पहले 8-8 घंटे के पावर कट दिल्ली में लगा करते थे… महंगे बिजली के बिल आते थे… कच्ची कॉलोनियों में महिलाओं को घंटों तक पानी के टैंकरों का इंतजार करना पड़ता था… सरकारी स्कूल जहां आम परिवार या गरीब परिवार के बच्चे जाते थे… वहां न बैठने के लिए टेबल-कुर्सी होती थी, न ब्लैक बोर्ड होता था और न पढ़ाने के लिए टीचर होता था…”
उन्होंने कहा कि “सरकारी अस्पताल इतने बदहाल होते थे कि कोई वहां अपने परिजन को लेकर जाना नहीं चाहता था… कच्ची कॉलोनियां नर्क से कम नहीं होती थी… दिल्ली के लोग परेशान थे… 2015 में दिल्ली में एक चमत्कार हो गया। दिल्लीवासियों ने अपने बेटे, अपने भाई, आम आदमी की आवाज उठाने वाले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया… अरविंद केजरीवाल वो व्यक्ति थे जिन्होंने एक-एक करके दिल्लीवासियों की समस्याओं का समाधान किया… वो काम करके दिखा दिए जो बाकी पार्टियां 75 साल में नहीं कर पाई थीं… 10 साल में 10 हजार किलोमीटर पानी की लाइन डलवाई… 5 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनवाई… आज 11 लाख महिलाएं रोज DTC बसों में फ्री यात्रा करती हैं…”





