दिल्ली: फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास आधी रात को बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर पथराव

नई दिल्ली: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार देर रात अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैज-ए-इलाही मस्जिद परिसर के पास कब्जे वाली जगह पर मिडनाइट डिमोलिशन ड्राइव चलाया, जिसमें 32 बुलडोजरों को तैनात किया गया.
यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के मंगलवार को जारी आदेश के बाद शुरू की गई. अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार रात से जारी है और इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है.
पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. आधी रात से ही पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
बुलडोजर की दहाड़ से दिल्ली में खलबली मच गई और तुर्कमान गेट इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एमसीडी का यह डिमोलिशन ड्राइव अभी भी जारी है.
जानें टॉप अपडेट
- बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने और कल हुई पत्थरबाजी की घटना पर कहा, “यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई थी. पूरी कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई.”
- दिल्ली पुलिस पत्थरबाजी मामले में पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है. फैज-ए-इलाही मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान करेगी. पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरा फुटेज से पहचान होगी. आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच होगी. घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस जल्द FIR दर्ज करने की तैयारी में है.
-
पुरानी दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल बोले ने कहा है कि 36 हजार स्क्वायर फीट से अतिक्रमण हटाया गया है.





