दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, घर वापस भेजे गए सभी छात्र-छात्राए

दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, घर वापस भेजे गए सभी छात्र-छात्राए
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यानि सोमवार को एक बार फिर दिल्ली के दो स्कूलों को बम की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिये दी गयी है। इन स्कूलों में एक आरके पुरम है तो दूसरा पश्चिम विहार। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया है। अग्निशमन और पुलिस को सूचित कर दिया गया।

आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और पश्चिम विहार स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल को ई-मेल से बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस की एक टीम दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंच गई है और जांच में जुट गयी है।
#WATCH दिल्ली पुलिस की एक टीम आरके पुरम के डीपीएस पहुंची। यह उन दो स्कूलों में से एक है, जिन्हें आज सुबह ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। pic.twitter.com/OfE3YdGHxp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2024
उल्लेखनीय है कि स्कूलों को बम से उड़ाने का ईमेल मिलने का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी दिल्ली के स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों को बम की धमकी वाले ईमेल मिल चुके हैं। जांच में ऐसी सभी धमकियां फर्जी निकली।






wachstumshormone hgh kaufen
References:
hgh online kaufen erfahrung