ताज़ा खबरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, इन दो बीजेपी नेताओं ने AAP पार्टी का थामा हाथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, इन दो बीजेपी नेताओं ने AAP पार्टी का थामा हाथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दो नेताओं ने पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आज रविवार को भाजपा नेता रमेश पहलवान और उनकी पत्नी और पार्टी नेता कुसुमलता रमेश AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता रमेश पहलवान और उनकी पत्नी और पार्टी नेता कुसुमलता रमेश AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए। pic.twitter.com/RI2VhqlWBn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2024
गौरतलब है कि कस्तूरबा नगर से आम आदमी पार्टी के मदनलाल दो बार से विधायक हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि मदनलाल की जगह इस बार रमेश पहलवान को टिकट मिल सकती है।





