दिल्ली में 400 के पार पहुंचा AQI, दो दिनों में कोहरे का भी अलर्ट जारी
दिल्ली में 400 के पार पहुंचा AQI, दो दिनों में कोहरे का भी अलर्ट जारी
देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों ठंड और वायु प्रदूषण की मार झेल रहा है। गुरुवार सुबह शहर में ठंडी हवाओं और धुंध ने तापमान और गिरा दिया है। कोहरे ने दिल्ली एनसीआर में विजिबिलिटी भी घटा दी है. सुबह घने कोहरे की चादर ने पूरे एनसीआर को ढक रखा था और वाहन चालकों की रफ्तार पर लगाम लग गई थी।
इस सीजन में पहली बार ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, IMD ने शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह यानी 19 दिसंबर 2024 को कोहरे की चादर से दिल्ली और नोएडा ढका हुआ था। सुबह 7:06 मिनट तक भी विजिबिलिटी क्लीयर नहीं थी। गौरतलब है कि मौसम 21 तारीख के बाद से और भी ज्यादा खराब हो सकता हैा।
#WATCH आज सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा। IMD के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
ड्रोन वीडियो आनंद विहार इलाके से है। pic.twitter.com/bY8WMqzsFF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2024
वहीं राजधानी में प्रदूषण का खतरा भी मंडरा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 8 बजे शहर में एक्यूआई 448 मापा गया। मुख्य इलाकों की बात करें तो गुरुवार सुबह आनंद विहार में 403, द्वारका में 572, गाजीपुर में 409, जंगपुरा में 601, करोल बाग में 434, मुंडका में 513, नरेला में 609, पंजाबी बाग में 463, रोहिणी में 592, वसंत विहार में 493 एक्यूआई दर्ज किया गया।
सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 दर्ज किया गया, जिसमें बुधवार शाम 4 बजे के 445 (गंभीर) से पांच प्वाइंट का इजाफा हुआ है। वहीं शहर भर में मध्यम कोहरा देखने को मिला। शांत हवाओं और कोहरे की वजह से दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब होती चली गई और सोमवार को एक्यूआई 400 के ऊपर चला गया। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ग्रैप-4 की पाबंदियों को लागू कर दिया गया।





