दिल्ली में दिवाली से पहले बढ़ता जा रहा है वायु प्रदूषण, 400 के पार पहुंचा AQI
दिल्ली में दिवाली से पहले बढ़ता जा रहा है वायु प्रदूषण, 400 के पार पहुंचा AQI
दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली गैस चैम्बर में तब्दील होती जा रही है। राजधानी की हवा इस कदर खराब हो चली है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है, राजधानी में गिरते हुए AQI को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एनसीआर में GRAP नियमों की पाबंदिया लागू कर दी गयी हैं, फिलहाल कुछ हिस्सों में PWD वाहनों से पानी का छिड़काव शुरू किया गया है।
#WATCH दिल्ली: धूल प्रदूषण को कम करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में PWD वाहन पानी का छिड़काव कर रहे हैं। pic.twitter.com/YIvQLaTO4m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2024
पिछले 2 दिन 25 और 26 अक्टूबर को राजधानी का AQI कम रहा, मगर आज 27 अक्टूबर की सुबह एक बार फिर धुएं की चादर से दिल्ली ढकी हुई है। आज दिल्ली का AQI 400 के पार हो चुका है।
दिल्ली के आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार 405 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार इसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, आज सुबह अक्षरधाम मंदिर का एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। बवाना में 392, रोहिणी 380, आईटीओ 357, द्वाराका सेक्टर-8 335, मुंडका 356 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
दिल्ली में दिन के समय लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। वहीं, सुबह व शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।






oral steroid cycle
References:
blackvision.co.uk