दिल्ली में ‘गंभीर’ श्रेणी में है वायु गुणवत्ता, 400 के पार पहुंचा AQI
दिल्ली में ‘गंभीर’ श्रेणी में है वायु गुणवत्ता, 400 के पार पहुंचा AQI
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती सर्दी के साथ प्रदूषण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी में लगातार पांचवे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही। आज यानी रविवार सुबह को भी धुंध देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोडी परत देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है।
(वीडियो इंडिया गेट से है।) pic.twitter.com/jAj7GaxsGs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024
राजधानी में प्रदूषण का आलम यह है की रविवार को वायु गुणवत्ता 400 के पार पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली में 10 से ज्यादा ऐसे इलाके रहे, जहां पर AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। द्वारका-सेक्टर 8, दिल्ली – डीपीसीसी द्वारका -443 AQI, एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली – सीपीसीबी द्वारका- 406 AQI, पश्चिमी दिल्ली-426, डीपीसीसी पश्चिमी दिल्ली-406, शादीपुर 457, शिवाजी पार्क में 448, भीम नगर और मुंडका इलाके में सबसे ज्यादा 465 AQI रहा। वहीं, दिल्ली दुग्ध योजना कॉलोनी में 430, आरके पुरम में 435, श्री अरबिंदो मार्ग में 436, आया नगर में 423, लोधी रोड में 378, नजफगढ़ 399, वजीरपुर 463, चांदनी चौक 368, गोकलपुरी 375, अशोक विहार 449, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 366, रोहिणी 449 और आईटीओ में 410 में AQI बहुत खराब दर्ज किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 37% प्रदूषण दिल्ली और आसपास के राज्यों में पराली जलाने से हुआ है। वहीं, 12% पॉल्यूशन की वजह गाड़ियों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन है।
गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण 15 नवंबर से लागू किया गया है। इसमें ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर बैन लगाने का प्रावधान है। GRAP लागू होने के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने करीब 550 चालान काटकर 5.85 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला।





