ताज़ा खबरें

Delhi: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

Delhi: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसमें दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति अनियमितता मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया था

दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है और कहा कि ईडी का एक्शन वैध है। कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी, कस्टडी समेत अन्य आपत्तियां खारिज कर दीं हैं। बता दें कि  हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपने 106 पन्नों के फैसले में कहा, गवाहों के बयान से पता चलता है कि केजरीवाल इस केस में कथित तौर पर व्यक्तिगत रूप से शामिल थे और साउथ ग्रुप से रिश्वत लेने की प्रक्रिया में भी वो शामिल रहे थे।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीती 21 मार्च को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई समन नजरअंदाज करने पर प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। सीएम केजरीवाल अभी 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button