Delhi: मधु विहार इलाके के पास पार्किंग में लगी आग, कई गाड़ियां झुलसी

Delhi: मधु विहार इलाके के पास पार्किंग में लगी आग, कई गाड़ियां झुलसी
देश में बढ़ते तापमान के चलते जगह- जगह से दिन-प्रतिदिन आगजनी की खबरें सामने आ रही है। इसी क्रम में आज दिल्ली के मधु विहार इलाके में मंडावली थाने के पास पार्किंग में आग लगने की खबर सामने आयी है। यह मामला बीती देर रात करीब 1 बजे का है, जहां कई गाड़ियां आग की चपेट में आकर झुलस गयी। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#WATCH दिल्ली के मधु विहार इलाके में मंडावली थाने के पास पार्किंग में आग लगने से कई कारें जलकर खाक हो गईं। कल रात करीब 1:17 बजे आग पर काबू पा लिया गया है। pic.twitter.com/q0ZHi8qU8t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
इस मामले में अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया, “…मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद थीं… 17 से 18 गाड़ियां जल चुकी हैं… 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं है… काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है…”





