ताज़ा खबरें

दिल्ली एनसीआर कोहरे और धुंध के साथ बढ़ी ठिठुरन, ‘ख़राब’ श्रेणी में दर्ज हुई वायु गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर कोहरे और धुंध के साथ बढ़ी ठिठुरन, ‘ख़राब’ श्रेणी में दर्ज हुई वायु गुणवत्ता

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के साथ अब ठंड भी अपने पैर पसार रही है। पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रहे लगातार हिमपात के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गयी है। ऐसे में अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोहरा की परत भी देखने को मिली। वहीं यदि बात करें प्रदूषण की तो राजधानी की हवा की गुणवत्ता सोमवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।

वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड तेज हो गई है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह और शाम की ठंडी हवाओं के साथ, दिन में भी धूप में गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में धुंध और स्मॉग का असर बढ़ेगा। ऐसे में दिल्ली में जगह-जगह पर रैन बसेरे लगाए गए हैं। जहां सड़क पर रहने वाले लोग ठंड से बचने के लिए शरण ले रहे हैं।

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 211 तक पहुंच गया है, जो खराब स्थिति को दर्शाता है। गौरतलब है कि एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button