ताज़ा खबरेंराजनीति

26/11 के बाद भी कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम जारी रहा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया और इसे भारत के ‘विजयोत्सव’ का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह विजय उन आतंकियों के खिलाफ है जिन्होंने देश की एकता और शांति को चुनौती दी थी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 26/11 हमलों के बाद भी कांग्रेस ने पाकिस्तान से रिश्ते नहीं तोड़े। विदेशी दबाव में हमले के कुछ हफ्तों बाद ही बातचीत शुरू कर दी गई और एक भी पाकिस्तानी राजदूत को देश से बाहर नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि जब देश हमलों का जवाब चाहता था, तब कांग्रेस पाकिस्तान को ‘मोस्ट फेवरेट नेशन’ का दर्जा दे रही थी और अमन की आस जैसे मुशायरे करवा रही थी। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा भारत के हितों को गिरवी रखा है, जिसका उदाहरण सिंधु जल संधि है।

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ सिर्फ एक नारा नहीं था, बल्कि हमने इसके लिए नीतियों में बदलाव किया और रक्षा क्षेत्र में बड़े कदम उठाए। उन्होंने बताया कि देश का रक्षा बजट तीन गुना बढ़ा है और पिछले 11 वर्षों में रक्षा निर्यात 30 गुना तक बढ़ चुका है। आज भारत की सैन्य ताकत 100 से अधिक देशों तक पहुंच रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने वैश्विक रक्षा बाजार में भारत की छवि मजबूत की है। उन्होंने यह भी कहा कि डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता के हमारे प्रयास कुछ लोगों को परेशान कर रहे हैं, जिन्हें देश की प्रगति से दिक्कत है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसने पाकिस्तान को जैसे क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसमें शामिल आतंकी पाकिस्तान से थे, लेकिन कांग्रेस ने इस पर सबूत मांगने शुरू कर दिए। यह वही सवाल हैं जो पाकिस्तान उठा रहा है। पीएम ने सवाल किया, “जब सब कुछ सामने दिख रहा है, तो भी कांग्रेस को यकीन नहीं होता। सोचिए अगर सबूत न होते तो ये लोग क्या करते!”
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आतंकियों के मास्टरमाइंड चैन से नहीं सो सकते, क्योंकि उन्हें पता है – भारत आएगा, मारेगा और फिर चला जाएगा। यही है नया भारत का ‘न्यू नॉर्मल’।
  • मोदी ने कहा कि हमले के तीन दिन बाद कांग्रेस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए – “कहां है मोदी?” “मोदी फेल हो गया?” इस तरह की बयानबाज़ी से सेना का मनोबल गिरता है
  • पीएम ने बताया कि दुनिया भर के देशों ने भारत की कार्रवाई का समर्थन किया – ब्रिक्स, क्वाड, फ्रांस, रूस तक। लेकिन कांग्रेस ने भारत की बजाय पाकिस्तान की भाषा बोली।
  • पीएम ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देकर बड़ी गलती की। भारत मौके की तलाश में था और हमने उसका पूरा फायदा उठाया।
  • 9 मई की आधी रात और 10 मई की सुबह भारत ने मिसाइल से पाकिस्तान में प्रचंड हमला किया। पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और डीजीएमओ के ज़रिए हमला रोकने की अपील करने लगा।
  • 9 मई की रात अमेरिका की उपराष्ट्रपति ने कॉल कर बताया कि पाकिस्तान बड़ा हमला कर सकता है। पीएम मोदी ने जवाब दिया – अगर हमला किया, तो उसका बड़ा और भारी जवाब मिलेगा।
  • पीएम ने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पाकिस्तान से मुद्दे आयात कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर सेना का मनोबल गिराने के आरोप लगाए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, ये अभी भी जारी है। अगर पाकिस्तान ने फिर दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब मिलेगा।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button