‘स्पिरिट’ विवाद के बीच दीपिका का बयान वायरल, संदीप रेड्डी वांगा की पोस्ट से जुड़े कयास

फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद यह विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया, जिसे कई लोग दीपिका पर तंज मान रहे हैं। इसके बाद फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक बयान सामने आया है, जिसे इस विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
दीपिका पादुकोण हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। यहां जब उनसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों से निपटने के तरीके के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा: “मुझे लगता है कि जो चीज मुझे संतुलित रखती है, वो है सच्चा और प्रामाणिक होना। जब भी मैं मुश्किल परिस्थितियों का सामना करती हूं, तो अपनी अंदर की आवाज को सुनना और उस पर टिके रहना मुझे शांति देता है। तब मैं सबसे अधिक कंफर्टेबल महसूस करती हूं।”
Deepika padukone in a new interview talking about being TRUTHFUL & AUTHENTIC and making decisions that gives her peace of mind. pic.twitter.com/Uhgr70DmOI
— , (@mastanified) May 27, 2025
हालांकि दीपिका ने इस बयान में फिल्म ‘स्पिरिट’ या संदीप रेड्डी वांगा का कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। दीपिका के समर्थक इसे गौरवपूर्ण चुप्पी मान रहे हैं, जबकि संदीप के फैंस इसे बचाव की कोशिश बता रहे हैं।
इवेंट में दीपिका का ग्लैमरस अवतार भी सुर्खियों में रहा। उन्होंने ओवरसाइज्ड रेड गाउन पहना, जिसे उन्होंने स्लीक-बैक हेयरस्टाइल और डायमंड-नीलम नेकलेस के साथ पेयर किया। इस लुक में उन्होंने पुराने हॉलीवुड ग्लैमर को मॉडर्न ट्विस्ट दिया। दीपिका ने इस लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
फिलहाल दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की ओर से फिल्म ‘स्पिरिट’ विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस लगातार जारी है।





