दीपिका पादुकोण के अबू धाबी विज्ञापन लुक पर सोशल मीडिया पर विवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने नए अबू धाबी के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने “एक्सपीरियंस अबू धाबी” के लिए शूट किए गए एक एड में हिस्सा लिया है, जिसे अबू धाबी के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म ने प्रमोट किया है।
View this post on Instagram
विज्ञापन में दीपिका लाल रंग के एक पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं, जो सिर से लेकर पैरों तक ढका हुआ है, सिर्फ उनका चेहरा और हाथ दिख रहे हैं। इस लुक को देखकर कई यूजर्स ने इसे “हिजाब” बताया और अभिनेत्री पर धर्म विशेष को प्रमोट करने का आरोप लगा दिया।
हालांकि फैशन और संस्कृति विशेषज्ञों ने साफ किया है कि दीपिका ने जो पोशाक पहनी है, वह हिजाब नहीं बल्कि अबाया है — यह एक पारंपरिक लंबा गाउन होता है, जिसे मध्य पूर्व में महिलाएं पहनती हैं।
हाल ही में दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह “एक्सपीरियंस अबू धाबी” के रीजनल ब्रांड एंबेसडर बने हैं। विज्ञापन वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, लेकिन कई फैंस दीपिका के समर्थन में उतर आए हैं। उनका कहना है कि अभिनेत्री ने यह परिधान स्थानीय संस्कृति के सम्मान में पहना है, न कि किसी धार्मिक प्रचार के लिए।





