ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बॉलीवुड स्टार रणवीर-दीपिका के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

बॉलीवुड स्टार रणवीर-दीपिका के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड की इस फेमस दंपत्ति  के घर बिटिया का जन्म हुआ है। गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है।

एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है। लेकिन, अब उनके घर आज 8 सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button