ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Deadpool & Wolverine: मार्वल फैंस को ध्यान में रखते हुए मूवी में वह सब कुछ है, जो आप देखना चाहते हैं

Deadpool & Wolverine: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैन्स को जिस फिल्म का इंतजार था आज वह सिनेमाघरों में लग चुकी है. जी हां हम बात कर रहे हैं ‘डेडपूल और वुल्वरिन’ की. बता दें कि यह फिल्म आप सभी को काफी पसंद आने वाली है. बीती कुछ फिल्मों से नाराज मार्वल फैंस को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को लोगों का दिल जीतने के लिए ही बनाया है.

 

एक तरफ लाल सूट में बड़बोला और जबरजस्त एक्शन से भरपूर वेड विल्सन यानी डेडपूल (रयान रेनॉल्ड्स) और दूसरी तरफ पीले सूट में वुल्वरिन (ह्यू जैकमैन) को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा. रयान की कॉमेडी और ह्यू जैकमैन के जबरदस्त एक्शन के बीच आप एक मिनट के लिए भी अपनी सीट छोड़ना पसंद नहीं करेंगे. बता दें कि यह फिल्म मार्वल स्टूडियोज की अब तक की बहतरीन फिल्मों में से एक है.

 

फिल्म की शुरुआत होती है वेड विल्सन (डेडपूल) की धमाकेदार एंट्री के साथ. वेड का मानना है कि एक्स-मैन वुल्वरीन मरा नहीं है, बल्कि वो जिंदा है. बता दें, फिल्म ‘लोगन’ में वुल्वरीन को दफना दिया गया था. एवेंजर्स और एक्स-मेन में शामिल होने से मना करने के बाद, वेड विल्सन (रयान रेनॉल्ड्स) या कहें डेडपूल दुनिया को बचाने के लिए सुपरहीरो ग्रुप में अपने आपको को फिट नहीं कर पाए हैं. अपनी लवर वेनेसा (मोरेना बैकारिन) के मना करने के बाद इस बड़बोले व्यक्ति का मानना है कि वह ‘मसीहा’ है जिसे ज्यादा मौके नहीं दिए गए हैं. हालांकि, उसके लिए सब कुछ तब बदल जाता है जब टाइम वेरिएंस अथॉरिटी (टीवीए) का एजेंट पैराडॉक्स (मैथ्यू मैकफेडेन) मल्टीवर्स में खतरे से लड़ने के लिए डेडपूल को शामिल कर लेता है. इसके बाद दुनिया पर होने वाले खतरों लड़ने का कारवां शुरू हो जाता है.

 

बात करें पर्फोर्मेंस की तो डेडपूल और वूल्वरिन एक पैसा वसूल फिल्म कही जा सकती है. लेकिन जरूरी बात यह भी है कि क्या यह अपने पहले दो पार्ट से बेहतर है? देखिए फिल्म अच्छी है, देखने लायक है. निर्देशक शॉन लेवी ने दर्शकों को वह सब दिया है जो वह एक एक्शन हीरो फिल्म से उम्मीद करते हैं. साथ ही इस फिल्म में आपके कई कैमियो देखने को भी मिलने वाले हैं. आपको बता दें कि फिल्म R रेटेड है. तो अब तय आपको करना है कि क्या आपको यह फिल्म देखनी है या फिर नहीं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button