IPL 2024खेलताज़ा खबरें

DC Vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत का खोला खाता, CSK को 20 रनों से दी मात

DC Vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत का खोला खाता, CSK को 20 रनों से दी मात

 

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी जीत का खाता खोला। DC ने विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में CSK को 20 रनों से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कराई है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में शुरुआती दो मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। बता दें कि डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा। इसके जवाब में 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार बैटिंग करते हुए नजर आए। धोनी और जडेजा ने अंत तक उम्मीद नहीं छोड़ी और शानदार बल्लेबाजी की। आखिरी ओवर में धोनी ने तूफानी बैटिंग करते हुए 20 रन कूटे। धोनी नाबाद 37 और जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

दिल्ली कैपिटल्स:- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

चेन्नई सुपर किंग्सः- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button