डेटिंग एप Tinder ने महिलाओं को Women’s Day पर दिया तोहफा

डेटिंग एप टिंडर ने इंटरनेशनल Women’s Day के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान को ध्यान में रखते हुए’महिलाओं के लिए नई डेटिंग रूलबुक’ पेश की है. इस फीचर को ‘Her New Dating Rulebook’ नाम दिया गया है. जिसका सीधा सा अर्थ यही है की महिलायें अपनी सेफ्टी और चॉइस को ध्यान में रखते हुए अपना पार्टनर चुन सकती है. इसमें मुख्य रूप से युवा महिलाओं की प्राइमरी क्वालिटीज क्रमशः सम्मान, सुरक्षा और कंपैटिबिलिटी को दर्शाया गया है.
AI फीचर देगा महिलाओं को वार्निंग:
इस फीचर के साथ अगर कोई व्यक्ति महिला के लिए सही नहीं है तो इसके लिए एक AI फीचर लांच किया गया है. इस फीचर के तहत अगर कोई व्यक्ति महिला को गलत टेक्स्ट या गलत भाषा का इस्तेमाल करता है तो महिला से पूछा जाएगा कि ‘क्या आप श्योर हैं?’ और ‘क्या यह आपको परेशान कर रहा है?’
इस फीचर के ज़रिए नए डेटिंग ट्रेंड्स को बताया है जिसमें अब महिलाएं पुरानी जेंडर बेस्ड भूमिकाओं की बजाय सम्मान और सुरक्षा को प्रायोरिटी करती हैं.
यही नहीं ये डेटिंग ट्रेंड्स ये भी बताते हैं कि अब महिलायें मात्र लुक्स या आकर्षण के बेस पर नहीं, बल्कि कंपैटिबिलिटी और अंडरस्टेंडिंग को प्राथमिकता देती हैं.
सर्वें में पता चली महिलाओं की डेटिंग प्रायोरिटी:
टिंडर ने अभी एक सर्वे किया था, जिसमें यह जानकारी मिली की भारत में 44% युवा महिलायें नए लोगों से मिलना चाहती है, जबकि 38% महिलायें कुछ एक्स्प्लोर करने और ऐप का अनुभव करने आई है.
यह सर्वे डेटिंग के लिए महिलाओं की जरूरतों को बता रहा है. इस सर्वे से ये भी पता चलता है कि महिलाएं आखिर रिलेशनशिप से क्या चाहती हैं यही नहीं इससे यह भी जानकारी मिलती है की महिलाओं के लिए रिश्ते में किसी भी व्यक्ति की शारीरिक बनावट से ज़्यादा आपसी सम्मान और वैल्यू ज्यादा मायने रखती है .
इस रूलबुक के बाद टिंडर ने महिलाओं को पूर्ण तरीके से सम्मान दिलाने की पहल की है। टिंडर के सर्वेक्षण के बाद ज़ारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से 51% महिलाओं के मत के हिसाब से आज के समय में वैल्यू का मतलब है
पार्टनर को किए सभी वादे निभाना, डेट पर टाइम पर आना, 36 प्रतिशत महिलाओं का मानना है की अगर आप पार्टनर के साथ डेट पर जा रहे है तो आपका पूरा ध्यान पार्टनर पर होना चाहिए. 31 प्रतिशत महिलाएं मात्र सम्मान की अपेक्षा करती है. वहीं बाकी 36 प्रतिशत महिलाओं के हिसाब से सच्चे रिलेशन का मतलब यही है की आपका पार्टनर आपको कैरियर में सपोर्ट करे.





