ताज़ा खबरेंभारत

Cyclone Tauktae: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और दीव में ताउते से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हवाई सर्वेक्षण के जरिए गुजरात और दीव में चक्रवात तौकते से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया, जिसमें ऊना, दीव, जाफराबाद और महुवा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। पीएम मोदी आज अहमदाबाद में समीक्षा बैठक भी करेंगे। बता दे चक्रवाती तूफान ताउते ने गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में तबाही मचाई है लेकिन इस चक्रवाती तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान गुजरात को पहुंचा है। आज सुबह हालात का जाएजा लेने के लिए गुजरात के भावनगर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणीने उनका स्वागत किया।

प्रभावित इलाकों का मुआयना करने के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद में एक बैठक भी करेंगे जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दे गुजरात में चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत भी हुई है। इधर चक्रवाती तूफान के कारण 200 से अधिक तालुकाओं में बारिश हुई है। एहतियाती तौर पर राज्य सरकार ने पहले ही दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।

इधर मौसम विभाग ने कहा कि ताउते गुजरात के तट से “बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान” के तौर पर आधी रात के करीब गुजरा और धीरे-धीरे कमजोर होकर “गंभीर चक्रवाती तूफान” और बाद में और कमजोर होकर अब “चक्रवाती तूफान” में बदल गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button