मौसम

चक्रवात ‘मोंथा’ ने आंध्र तट पर दी दस्तक, 100 kmph की रफ्तार से चल रही हवाएं

चक्रवात ‘मोंथा’ ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी में तेजी से मजबूत हो रहे इस तूफ़ान ने अब गंभीर रूप ले लिया है, जिसकी वजह से काकीनाड़ा, मछलीपट्टनम और कालींगपट्टनम के बीच तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। हवा की रफ्तार इस समय लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई है और अगले 3 से 4 घंटों तक इसके तेज़ रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

यह तूफ़ान सोमवार की शाम या रात काकीनाड़ा तट से लैंडफॉल करेगा। IMD (भारतीय मौसम विभाग) और INCOIS ने चेतावनी दी है कि आंध्र तट के नेल्लोर से लेकर श्रीकाकुलम तक समुद्र में लहरें 4.7 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि कई जगहों पर तेज हवाएं पेड़ों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाने लगी हैं।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) ने बताया है कि चक्रवात की स्पीड अभी 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही है। विशाखापट्टनम साइक्लोन वार्निंग सेंटर के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि काकीनाड़ा इसका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र होगा।

IMD ने काकीनाड़ा पोर्ट के लिए नंबर 10 का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं विशाखापट्टनम, गंगावरम और मछलीपट्टनम पोर्ट को नंबर 9 चेतावनी पर रखा गया है। तटीय गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है और एनडीआरएफ व SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button