IPL 2024खेल

CSK vs MI : धोनी ने जड़े लगातार तीन छक्के, रोहित का शतक… ऐसा था मैच का रोमांच, देंखें वीडियो

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल गए मुकाबले में सीएसको को 20 रनों से शानदार जीत मिली. कल का मुकाबला बेहद मनोरंजक और रोमांचक रहा. कल के इस हाईवॉल्टेज ड्रामा मुकाबले में फैंस अपनी सीटों से उछल पड़े जब सब के दिलों में बसने वाले एमएस धोनी मैदान पर उतरे तो मानों मुराद पूरी हो गई हो.

दऱअसल, मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने मैदान में आए. महज चार गेंद खेलने उतरे धोनी को देख फैंस का दिन सफल हो गया. लेकिन धोनी ने जो 4 गेंद खेली उसने एक दम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए. डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद धोनी मैदान पर आए. सीएसकी की पारी का आखिरी ओवर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे. धोनी ने मैदान पर उतरते ही तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़ कर फैंस का अपनी मुरीद बना दिया.

 

वहीं मुंबई के फैंस सीएसके की धमाकेदार बल्लेबाजी देख थोड़े निराश जरूर थे लेकिन मुंबई का राजा यानि रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से धमाकेदार पारी खेली और इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ फैंस को खुश कर दिया. रोहित आखिरी गेंद तक मैदान पर डटे रहे और अपनी बल्लेबाजी से सबको लुभाते रहे. चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य दिया. ओपनर रोहित शर्मा (105) और ईशान किशन (23) ने 7 ओवर में 70 रन जोड़कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दी. लेकिन आठवां ओवर लेकर आए मथीशा पथिराणा ने लगातार 2 गेंद पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया.

 

बता दें कि सीएसके की जीत में गेंदबाज पथिराना का भी बहुत बड़ा हाथ है. पथिराना इंपेक्ट प्लेयर के रूप में कमाल किया और 4 विकेट लेने में सफल रहे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button