IPL 2024खेल

CSK vs LSG: केएल राहुल की कप्तानी पारी के चलते जीती लखनऊ, CSK को 8 रन से हराया

CSK vs LSG: चेन्नई और लखनऊ के बीच हुए आईपीएल के 34वें मुकाबले में राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. इतना ही नहीं कप्तान ने इस मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए 82 रन जड़ दिए और सीएसके के 177 रनों के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया.

 

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 176 रन बनाए. चेन्नई की शुरुआत बेहद धीमी रही लेकिन फेंन्स को सीएसके की बल्लेबाजी को देखने में उस वक्त मजा आया जब सबके चहीते एम एस धोनी मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे. धोनी ने 9 गेंद पर 28 जड़े. वहीं ईकाना स्टेडियम में 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने बहतरीन शुरूआत दी. दोनों ही बल्लेबाजों के अर्धशतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के 34वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

 

बता दें कि लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने 82 वहीं क्विंटन डिकॉक ने 54 रनों की शानदार पारी खेली. ईकाना स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ टीम इस सीरीज में अपना चौथा मुकाबला जीत गई है. वहीं इस जीत के साथ एलएसजी 8 अंक लेकर पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है जबकि इतने ही अंक के साथ सीएसके तीसरे नंबर पर मौजूद है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button