
अहमदाबाद: तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 232 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए दमदार प्रदर्शन किया, जिससे गुजरात टाइटंस (जीटी) ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर 35 रन से जीत हासिल की. मोहित शर्मा और राशिद खान की जोड़ी ने गेंदबाजी का बहतरीन प्रदर्शन किया और सीएसके को 196/8 पर रोक दिया.
सीएसके के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (1) और रचिन रवींद्र (1) ने खराब प्रदर्शन किया और GT के गेंदबाजों के सामने असफल रहे. वहीं डेरिल मिशेल (63), और मोइन अली (56) की पारी ने चेन्नई को एक बार फिर मैच में ला खड़ा किया. मिशेल और मोईन ने लक्ष्य का पीछा करने की पूरी कोशिश की लेकिन अपने आक्रमण को बरकरार नहीं रख सके.
मोहित ने अपने चार ओवर के स्पेल में 31 रन देकर तीन विकेट लिए. राशिद खान को दो विकेट मिले. उमेश यादव और संदीप वारियर ने अपने-अपने स्पैल में एक-एक विकेट लिया. मैच की पहली पारी को याद करते हुए, अहमदाबाद में कप्तान गिल और सुदर्शन का जबरदस्त कहर देखने को मिला, जिन्होंने 210 रनों की साझेदारी करते हुए क्रमशः 103 और 104 रन बनाए. सीएसके के लिए तुषार देशपांडे एकमात्र गेंदबाज थे जो दो विकेट लेकर आउट हुए.





