क्रिकेट दिग्गजों ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा– दक्षिण एशिया के सबसे ताकतवर नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान शनिवार को 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस ऐतिहासिक टीम के खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनकी तारीफ करते हुए भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
Cricket connect!
Delighted to interact with members of the 1996 Sri Lankan cricket team, which won the World Cup that year. This team captured the imagination of countless sports lovers! pic.twitter.com/2ZprMmOtz6
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
इस खास मुलाकात में जो खिलाड़ी शामिल हुए, उनमें सनथ जयसूर्या, अरविंदा डि सिल्वा, चामिंडा वास, मरवन अटापट्टू, रोमेश कलुविथराना और कुमार धर्मसेना शामिल थे।
पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से मिलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। हमने 1996 के विश्व कप और खेल के बारे में बात की। वह क्रिकेट को बहुत अच्छे से समझते हैं और दक्षिण एशिया के सबसे ताकतवर नेता हैं।”
‘It’s a great honor to meet PM @narendramodi personally. We talked about sports and how in 1996 we(Sri Lanka) won the world cup. Prime Minister Modi is the most powerful leader in South Asia, his cricket knowledge is very good.’ Former Srilankan cricketer Chaminda Vaas pic.twitter.com/DVbc4hO0bq
— DD News (@DDNewslive) April 5, 2025
पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से मिलना बहुत अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने बहुत सरलता से बताया कि कैसे उन्होंने भारत को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाया।”
‘It was a great experience meeting PM @narendramodi. He explained nicely how he developed India as a nation’, says Sanath Jayasuriya former Sri Lankan cricketer after meeting PM Modi. pic.twitter.com/s8ZCOFPhRW
— DD News (@DDNewslive) April 5, 2025
टीम के स्टार बल्लेबाज अरविंदा डि सिल्वा ने कहा, “उनसे मिलना यादगार पल था। उन्हें पूरी दुनिया में सम्मान मिलता है। लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।”
He is a person well respected around the world and he has done so much for India… being Prime Minister three times running is remarkable”, says Aravind de Silva, Sri Lankan cricketing great, after meeting PM @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/fAi9K5FZnF
— DD News (@DDNewslive) April 5, 2025
पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान आईसीसी अंपायर कुमार धर्मसेना बोले, “मैंने कभी ऐसा नेता नहीं देखा। वे शानदार इंसान हैं और श्रीलंका को उन्होंने कई तरीकों से सहयोग दिया है।”
“It’s the first time I have seen a leader like him… it was fantastic … as the leader of a giant neighbour of Sri Lanka he has given lots of support to our country”, says Kumara Dharmasena a former cricketing legend known for his magic with bat and ball. @narendramodi pic.twitter.com/2T3JWQPc7s
— DD News (@DDNewslive) April 5, 2025
पूर्व कप्तान मरवन अटापट्टू ने कहा, “पीएम मोदी से मिलना एक खास अनुभव था। उन्होंने भारत को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया है, वो काबिल-ए-तारीफ है।”
It was an extraordinary meeting PM Modi, a leader who has brought India to such heights…it was a dream come true”, says legendary Sri Lankan cricketer Marvan Atapattu after meeting PM @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/hVBMyGGHNy
— DD News (@DDNewslive) April 5, 2025
पूर्व विकेटकीपर रोमेश कलुविथराना ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका को कठिन समय में मदद दी है। चाहे आर्थिक संकट हो या क्रिकेट टूर की बात – भारत ने हमेशा साथ दिया है।”
Romesh Kaluwitharana,former Sri Lanka cricketer,acknowledges PM @narendramodi ‘s transformative leadership since taking office,benefiting Sri Lanka.He expresses gratitude to India for support during crises and financial aid in cricket tours. @PMOIndia pic.twitter.com/qalav9ruhK
— DD News (@DDNewslive) April 5, 2025
यह मुलाकात ना सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए खास रही, बल्कि भारत और श्रीलंका के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम भी साबित हुई।





