कोविड अपडेट

COVID19 Update: पिछले 24 घंटों में कोविड के 8,084 नए मामले दर्ज, 10 लोगों की मौत

COVID Update: आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 8,084 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 47,995 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,771 पर पहुंच गया है. वहीं 4,592 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए. डेली पोजिटिविटी रेट 3.24% है जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 2.21% है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 47,995 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 4,26,57,335 लोगों ने  कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,95,19,81,150 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button