कोविड अपडेट

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में 13 हजार के पार पहुंचे कोविड के मामले

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 13,734 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,39,792 हो गई है.

 

वहीं पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,430 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक दैनिक सकारात्मकता दर (Daily positivity rate) 3.34% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर (Weekly Positivity Rate) 4.79% है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,39,792 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,33,83,787 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button