ताज़ा खबरेंभारत

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,541 नए मामले आए सामने, केसों में 2 प्रतिशत की कमी दर्ज

COVID-19 Update: भारत में कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,541 नए मामले सामने आए हैं.

 

वहीं इस दौरान कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि बढ़तो कोरोना के केसों की बीच राहत की बात यह है कि COVID-19 के केसों में 2 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 16,522 हो गई है. बीते 24 घंटों में 1,862 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं पूरे भारत में अबतक कुल 5,22,223 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

कुल मामले: 4,30,60,086

सक्रिय मामले: 16,522

कुल रिकवरी: 4,25,21,341

कुल मौत: 5,22,223

कुल वैक्सीनेशन: 1,87,71,95,781

 

वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना अपने पैर पसार रहा है. दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. वहीं अब दिल्ली में करोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हजार के करीब पहुंच गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button