कोविड अपडेटताज़ा खबरें

COVID-19 Update: देश में 17 हजार के पार पहुंची कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या, 24 घंटे में दर्ज हुए 2,202 नए मामले

COVID-19 Update: सोमवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,202 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 17,317 पहुंच गई है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 27 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,241 पर पहुंच गया है. वहीं 2,550 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 17,317 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,23,801 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,82,243 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,91,37,34,314 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,23,801

सक्रिय मामले: 17,317

कुल रिकवरी: 4,25,82,243

कुल मौत: 5,24,241

कुल वैक्सीनेशन: 1,91,37,34,314

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button