कोविड अपडेट

COVID-19 Update: कोरोना बना फिर चिंता का विषय, पिछले 24 घंटों में कोविड के 19,893 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 19,893 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,36,478 हो गई है.

 

पिछले दिन के मुकाबले आज करीब ढाई हज़ार नए केस आए हैं. इस दौरान 53 लोगों की मौत हो गई. वहीं पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,477 पर पहुंच गया है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,36,478 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,34,24,029 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button