ताज़ा खबरेंभारत

खो गया देश का अनमोल रत्न, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा लोगों का सैलाब

दूर्दर्शी नेता और उद्योगपति प्रतीक रतन नवल टाटा का 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. रतन टाटा ने टाटा समूह को एक वैश्विक समूह में आकार देने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई और देश के औद्योगिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी. अब उनके पार्थिव शरीर को एनसीपीए (NCPA) में आखिरी दर्शन के लिए रखा गया है.

 

बता दें कि रतन टाटा का पार्थिव शरीर एनसीपीए (NCPA) में रखा गया है जहां उनके आखरी दर्शन के लिए तमाम नेता, अभनेता समेत कई लोगों का हुजुम उमड़ रहा है. शाम चार बजे तक उनका अंतिम दर्शन किया जा सकता है.

 

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा, “रतन टाटा की मृत्यु के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ… वे सच्चे अर्थों में करुणामयी, लोगों के प्रति विचारशील टाटा थे. ऐसे लोगों का मिलना बहुत मुश्किल है, जीवन के इतने वर्षों में मैंने ऐसा सिर्फ़ एक ही व्यक्ति देखा है. वे जो सोचते थे, वही बोलते थे और वही उनके हृदय में होता था… यह मेरे लिए एक निजी क्षति की तरह है…”

गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान रतन टाटा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, कल श्री रतन टाटा का निधन हुआ है, मैं रतन टाटा को श्रद्धांजलि देता हूं. रतन टाटा के साथ मेरा गहरा परिचय रहा है. टाटा समूह का नेतृत्व करना बड़ी बात है. टाटा समूह के उद्योगों को रतन टाटा ने धैर्यपूर्वक अध्यन किया और नई ऊचाइयों पर वे ले गए. रतन टाटा ने देश के सारे कायदे कानून का पालन किया और अपने उद्योग समूह का प्रमुख स्थान बनाया. अपने समूह से सोशल वर्क किया. रतन टाटा नहीं हैं लेकिन जो विरासत उन्होंने छोड़ी है वह प्रेरणा है.

 

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने एनसीपीए मैदान पहुंचे.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में NCPA लॉन में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button