कोविड अपडेट

Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 3,962 नए मामले दर्ज, 22 मौतें

Covid 19: देशभर में अब कोरोना से राहत का दौर शुरू हो गया है. आज सुबह केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 3,962 नए मामले सामने आए हैं साथ ही 7,873 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. बीते दिनों में नए मामलों की संख्या का आंकड़ा 5-6 हज़ार के पार रहा था.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गत 24 घंटे में 1,82,294 सैंपल का टेस्ट किया गया. बुधवार को एक्टिव केस की संख्या 40,177 थी. देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.73% है. डेली पोजिटिविटी रेट 2.17%  और वीकली पोजिटिविटी रेट 3.13% है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button