ताज़ा खबरें

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी  

बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। सांसद राहुल गांधी आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इसके बाद राहुल-प्रियंका सहित कई सांसद काले रंग के कपड़े में संसद पहुंचे।

कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोज़गारी पर अपना विरोध दर्ज़ कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मार्च में शामिल हुए हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ”यह बात स्पष्ट है कि इस देश की जनता पर जो प्रहार हो रहे हैं, उसके लिए हम लड़ रहे हैं। ये लड़ाई लंबी है और हम लड़ते रहेंगे। बेरोजगारी और महंगाई हमारा मुद्दा है।”

इसी के बाद राहुल गांधी और शशि थरूर समेत कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी ने कहा, ”हम शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे। रैली में सभी लोग राज्यसभा और लोकसभा के सांसद हैं मगर हमें जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर हम यहां हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है।” उन्होंने आगे कहा, ”हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो। हमारा काम जनता के विषयों को उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं।”

इसी के बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं।

बता दें पूरे देश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है, देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

दिल्ली 

आंध्र प्रदेश 

तेलंगाना 

असम 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button