भारत

कांग्रेस के युवराज भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिए गए बयानों और उनकी हाल की गतिविधियों पर काफी नाराजगी जताई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखकर आरोप लगाया कि राहुल गांधी का लक्ष्य देश को गृह युद्ध की तरफ धकेलना है.

 

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं. इनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखण्डता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है. राष्ट्र विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करने वाली और पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी कर उसका बड़ा हिस्सा मुसलमानों को सौंपने वाली कांग्रेस के युवराज अब देश से आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रहे हैं. किंतु, राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए कि इस देश में जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता है, उनकी यह विभाजनकारी मंशा सफल नहीं होने पाएगी.

 

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘हम भारत के लोग’ कांग्रेस सहित सभी राष्ट्र‌ विरोधी ताकतों के विरुद्ध एकजुट हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में NDA सरकार शोषित, पीड़ित और वंचित के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है. राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है. उन्हें इसके लिए देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button