ताज़ा खबरें

ईडी की सेकंड राउंड की पूछताछ: आज फिर ईडी दफ्तर पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी

ईडी की सेकंड राउंड की पूछताछ: आज फिर ईडी दफ्तर पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी

 

आज (मंगलवार) को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से नेशनल हेरल्ड अखबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में दोबारा पूछताछ करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी अपना बयान दर्ज कराने राहुल गांधी के साथ कुछ मिनट पहले ही ईडी दफ्तर पहुंची हैं। एजेंसी ने शुरुआत में उन्हें सोमवार को तलब किया था, बाद में इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था। बता दें पिछली पूछताछ में सोनिया से ईडी ने करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद रही थीं। इधर, कांग्रेस पार्टी, सोनिया से पूछताछ को लेकर देशभर में प्रदर्शन का ऐलान कर रही है।

कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई की निंदा की है और इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी संसद के भीतर और बाहर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार शाम कांग्रेस महासचिवों, पार्टी के प्रदेश प्रभारियों और सांसदों की बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करना चाहती थी, लेकिन दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिली तथा वहां धारा 144 लगा दी गई। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार हमें नहीं झुका सकती।’ कांग्रेस मुख्यालय पर भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोनिया गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए प्रदर्शन करेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button