ताज़ा खबरें

हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया कहा- “चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई और तंत्र की जीत हुई है…”

हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया कहा- “चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई और तंत्र की जीत हुई है…”

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजों पर कांग्रेस ने अपनी पहली प्रेस वार्ता कर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि हम सब शिकायत लेकर चुनाव आयोग के सामने कल या परसों पेश करेंगे। हरियाणा चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई है और तंत्र की जीत हुई है।” 

 

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पार्टी की प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान सबसे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक चुनाव हुआ और वहां की जनता ने एक स्पष्ट जनादेश दिया। जम्मू-कश्मीर के लोगों को धन्यवाद क्योंकि उन्होंने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करारा जवाब दिया उन (बीजेपी ) लोगों को जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की इज्जत रौंदने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी….हरियाणा में चुनाव हुआ है जिसके नतीजे अस्वीकार्य है…जिन मशीनों में हमारे नतीजे 99% थे उनमें हमारे नतीजे हारने वाले आए और जिस मशीनों को नहीं छेड़ा गया उसमें हम जीत रहे हैं। हम सारी शिकायतें इकट्ठा कर रहे हैं…हम ये सब शिकायत चुनाव आयोग के पास लेकर जाएंगे और वहां पर अपनी शिकायत दर्ज करेंगे।

वहीं कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, जम्मू-कश्मीर के जनता ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और इंडियन नेशनल कांग्रेस के गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है। भारी बहुमत से उनको जीताया है, सरकार बनेगी…
 सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ” हरियाणा के संदर्भ में हम चुनाव आयोग से दोपहर से लगातार शिकायत कर रहे हैं। उनसे जवाब आया और हम उसका भी जवाब दे रहे हैं….हम सब शिकायत लेकर चुनाव आयोग के सामने कल या परसों पेश करेंगे। हरियाणा चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई है और तंत्र की जीत हुई है…”

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button