ताज़ा खबरेंमौसम

भारत में ठंड का खेल शुरू, घने कोहरे और शीतलहर से कांपे लोग

नए साल की शुरुआत हो गई है वहीं नए साल पर मौसम ने भी धमाकेदार शुरुआत की है. आलम यह है कि ठंड के कहर ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे भारत को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. शीतलहर और घने कोहरे के चलते लोगों को धूप नसीब नहीं हो रही है. ठंड के चलते लोग अलाव जलाकर खुद को सर्दी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया कि चल रही पछुआ पवनें पहाड़ों से ठंड हवा लेकर आ रही है, जिससे शीतलहरी के साथ-साथ भीषण कोल्ड डे का भी एहसास हुआ है.

 

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना
  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 से 6 जनवरी तक तेज वर्षा और बर्फबारी की संभावना
  • अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री वृद्धि होने की संभावना
  • महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना
  • जम्मू-कश्मीर में पारा लगातार शून्य से नीचे
  • यूपी में आज कोल्ड डे की चेतावनी

 

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में लगातार पारा गिर रहा है. दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी है. मौसम विभाग में कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर का ट्रिपल अटैक चल रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम से 18 डिग्री और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि 4 से 5 जनवरी को हल्की बारिश के साथ ठंड फिर से बढ़ सकती है. अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button