ताज़ा खबरें

सड़क हादसे के सीएम योगी के OSD मोतीलाल सिंह की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल

सड़क हादसे के सीएम योगी के OSD मोतीलाल सिंह की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल

 

यूपी के एक सड़क हादसे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (OSD) मोतीलाल सिंह की बस्ती में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार की रात करीब एक बजे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौली चौकी के पास हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोतीलाल सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

बताया जा रहा है कि यह हादसा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तैनात पूर्व पीसीएस अधिकारी गुरुवार देर रात गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे तभी खजौला के पास ये हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार सिंह गुरूवार की रात में स्कार्पियो कार से पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे। तभी मुंडेरवा के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी किसी जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button