भारत

सीएम योगी का धामकेदार इंटरव्यू, कहा, ‘100 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार भी सुरक्षित है’

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने न्‍यूज एजेंसी ANI के साथ पॉडकास्‍ट में कई अहम और बड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद से यूपी में दंगे बंद हो गए. पिछले 8 सालों में राज्य में काफी बदलाव हुआ है. विकास के लिए जनता का समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि यूपी के हर क्षेत्र में बदलाव हुआ है. जनता का भरोसा हमारी सरकार के प्रति बढ़ा है.

 

बता दें कि सीएम योगी ने ये सभी बातें ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहीं. उन्होंने आगे कहा कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. 100 हिंदुओं के बीच भी मुस्लिम सरक्षित हैं.  मुस्लिम खतरे में नहीं बल्कि ऐसा कहने वाले नेताओं का वोटबैंक खतरे में है. वह वोट को सुरक्षित रखने के लिए ऐसी बातें करते हैं.

 

राज्य में मुसलमानों की सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ

“100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है. उसे अपने सभी धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है. लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच अगर 50 हिंदू परिवार भी रहते हैं, तो क्या वे सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं रह सकते… बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आपके सामने उदाहरण हैं…उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं. अगर 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, तो अगर हिंदुओं की दुकानें भी जलती थीं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जलती थीं. 2017 के बाद दंगे बंद हो गए. अब अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं…”

 

मुख्यमंत्री के रूप में 8 वर्षों के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि लोकतंत्र में किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि जनता की संतुष्टि होनी चाहिए. पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए जो भी रूपरेखा तैयार की थी और उन क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है, उसमें जनता का व्यापक समर्थन मिला है और मैं इसे सरकार की उपलब्धि मानता हूं.”

 

डबल इंजन एक दूसरे को नमस्ते तक नहीं करतेवाले बयान पर उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘डबल इंजन एक दूसरे को नमस्ते तक नहीं करते’ वाले बयान पर उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ये उनके संस्कार हैं. हम अपनी विरासत, अपने मौजूदा नेतृत्व और अपने पूर्वजों का भी सम्मान करते हैं. लेकिन जिनके आदर्श औरंगजेब हैं, उनका आचरण भी उसी प्रकार का जरूर होगा… औरंगजेब उनके आदर्श हैं, क्योंकि वो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं. मुंबई से लेकर लखनऊ तक उनके नेता औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं… हम राम, कृष्ण, शिव को आदर्श मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं. उनकी कृपया से उनके अच्छे गुण भी हमारे अंदर समाहित होते हैं. जो औरंगजेब और बाबर को अपना आदर्श मानता होगा, वो गुण भी उनमें देखने को मिलेंगे…”

 

संभल पर क्या बोले सीएम योगी?

संभल पर सीएम योगी ने कहा कि वहां जितने भी मंदिर हैं, उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है. अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से ज्यादा तीर्थ स्थलों की पहचान की है, बाकी की खोज जारी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सनातन हिंदू धर्म के अहम स्थल भारत की विरासत के प्रतीक हैं. जिनके पास आंखें हैं, वे देख ले कि संभल में क्या हुआ? संभल सच्चाई है. सीएम योगी ने कहा कि इस्लाम के मुताबिक,

हिंदू मंदिरों के खंडहरों पर मस्जिद निर्माण पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस्लाम कहता है कि हिंदू मंदिरों को नष्ट करके बनाए गए इबादत स्थल ऊपरवाले को स्वीकार नहीं हैं. फिर उन्हें क्यों बनाया.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button