ताज़ा खबरें

केजरीवाल को जान से मारने की साझिश, CM आतिशी का BJP पर आरोप

दिल्ली की सीएम आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की जनसभा, पदयात्रा और रैलियों में लगातार हो रहे हमलों की वजह बीजेपी को बताया है साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश कर रही है. दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनसभा, पदयात्रा और रैलियों में लगातार हो रहे हमले की कोशिश को लेकर पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर उनकी सिक्योरिटी की फिर से मांग की है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेसवार्ता में कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हमलावरों को भाजपा और केंद्र शासित दिल्ली पुलिस बचा रही है. बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है. अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश है और इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं – एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है. भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है…”

 

जानें क्या है पूरा मामला

सीएम आतिशी ने कहा, 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ. जब सोशल मीडिया पर जांच करने गए तो हमलावर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निकला. दिल्ली पुलिस ने कुछ नहीं किया. अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला हुआ 30 नवंबर में, जब वह मालवीय नगर में अपने पब्लिक इवेंट के लिए जा रहे थे और वहां पर उन्हें मैन हैंडल करने की, एसॉल्ट करने की कोशिश हुई.

 

उन्होंने कहा, “इसके बाद 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए. ऐसे में भाजपा और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी सामने आ रही है. कल हरी नगर में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए, दिल्ली पुलिस ने उन्हें नहीं रोका. देश के इतिहास में कोई ऐसा जेड प्लस सिक्योरिटी का प्रोटेक्टिव रहा है कि उसकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए और पुलिस सामने न आई हो. दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी और अमित शाह जी के अधीन आती है. भारतीय जनता पार्टी और अमित शाह का एक ही मकसद है किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को रोकना.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button