ताज़ा खबरेंभारत

Chhath Puja 2021: आज नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

छठ पूजा हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और धार्मिक त्योहारों में से एक है। रोशनी और भाई दूज के त्योहार के बाद, छठ पूजा सूर्य को समर्पित और प्रार्थना करने के लिए मनाई जाती है।

भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों के विपरीत, छठ पूजा चार दिनों की अवधि में और मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमाओं के भीतर और नेपाल के मधेश क्षेत्र में मनाई जाती है।

इस लोक आस्था के पर्व पर छठ व्रती उगते और डूबते डुए सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी आराधना करती हैं. इस व्रत को साल में दो बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में में मनाया जाता है. बता दें कि कार्तिक मास में किए जाने वाले छठ की अधिक मान्यता है.

छठ 2021 (8 – 11 नवंबर)

8 नवंबर 2021- (नहाय-खाय 2021)
9 नवंबर 2021- (खरना 2021)
10 नवंबर 2021- (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
11 नवंबर 2021- (उगते सूर्य को अर्घ्य)

आपको बता दें कि आज यानी 8 नवंबर 2021 से छठ 2021 महापर्व शुरू हो चुका है. चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय 2021 है. इस खास दिन छठ व्रती किसी नदी, तलाब या सरोवर के पास जाकर स्नान करती हैं और इसके बाद दिन भर में केवल एक बार ही सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं. छठ के दूसरे दिन यानी पंचमी को खरना कहा जाता है. इस दिन छठ व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखती है और शाम में को अरवा चावल की बनी खीर और रोटी छठी मईया को अर्पण करके बाद में उनका प्रसाद ग्रहण करती है. इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button