चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, टीम इंडिया का भरोसेमंद बल्लेबाज़ हुआ रिटायर
24 अगस्त 2025 को 37 साल की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। पुजारा ने अपने विदाई संदेश में लिखा – “राजकोट के एक छोटे से शहर का लड़का होने के नाते मैंने सपना देखा था कि एक दिन टीम इंडिया का हिस्सा बनूं। भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना – यह अहसास शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज़ का अंत होता है। बेहद आभार के साथ मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है।” पुजारा ने आखिरी बार भारत के लिए 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था।

24 अगस्त 2025 को 37 साल की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। पुजारा ने अपने विदाई संदेश में लिखा – “राजकोट के एक छोटे से शहर का लड़का होने के नाते मैंने सपना देखा था कि एक दिन टीम इंडिया का हिस्सा बनूं। भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना – यह अहसास शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज़ का अंत होता है। बेहद आभार के साथ मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है।” पुजारा ने आखिरी बार भारत के लिए 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था।
Wearing the Indian jersey, singing the anthem, and trying my best each time I stepped on the field – it’s impossible to put into words what it truly meant. But as they say, all good things must come to an end, and with immense gratitude I have decided to retire from all forms of… pic.twitter.com/p8yOd5tFyT
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) August 24, 2025
चेतेश्वर पुजारा पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद पुजारा के बेटे हैं। राजकोट में पले-बढ़े पुजारा ने बचपन से ही भारत के लिए खेलने का सपना देखा था। उन्होंने अंडर-14 क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया और अंडर-19 में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 2010 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। यह वही शहर है, जहां से राहुल द्रविड़ का भी खास रिश्ता रहा – वही द्रविड़, जिनसे पुजारा की तुलना अक्सर उनकी ठोस तकनीक और धैर्य के लिए की जाती रही। समय के साथ पुजारा भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ बन गए।
टेस्ट क्रिकेट: 103 मैच, 7,195 रन, औसत 43.60, 19 शतक और 35 अर्धशतक। सर्वाधिक स्कोर: 206 नॉट आउट। वे भारत के टेस्ट इतिहास में आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 278 मैच, 21,301 रन, औसत 51.82, 66 शतक और 81 अर्धशतक।
टी20 क्रिकेट: 71 मैच, 1,556 रन, जिसमें एक शतक शामिल।
पुजारा के संन्यास के बाद टीम के साथी खिलाड़ियों और दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सचिन तेंदुलकर ने लिखा,“पुजारा, आपको नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते देखना हमेशा सुकून देता था। आपने हर बार टेस्ट क्रिकेट के प्रति गहरा प्रेम, साहस और धैर्य दिखाया। खासकर 2018 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज़, वह आपके बिना संभव नहीं थी। शानदार करियर के लिए बधाई और आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं।”
Pujara, it was always reassuring to see you walk out at No.3.
You brought calm, courage, and a deep love for Test cricket every time you played.Your solid technique, patience, and composure under pressure have been a pillar for the team. Out of many, the 2018 series win in… pic.twitter.com/p0mWKfD9zm
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 24, 2025
गौतम गंभीर, टीम इंडिया के कोच ने कहा, “जब तूफ़ान आया, तब ये डटा रहा। जब उम्मीद टूट रही थी, तब ये लड़ा। बधाई हो पुजी।”
He stood tall when the storm raged, he fought when hope was fading. Congratulations Pujji 🇮🇳@cheteshwar1 pic.twitter.com/0Tj836uoO9
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 24, 2025
युवराज सिंह बोले, “एक ऐसा खिलाड़ी जिसने देश के लिए मन, शरीर और आत्मा सब झोंक दिए। शानदार करियर के लिए बधाई पुजी।”
Someone who always put his mind, body and soul for the country! Many congratulations on an outstanding career Puji! See you on the other side! @cheteshwar1 pic.twitter.com/gbpscDGFZd
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 24, 2025
वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “आपकी मेहनत और जज़्बा प्रेरणादायक रहा।”
Congratulations on a fabulous test career @cheteshwar1 .
Your grit ,determination and hardwork was inspiring and you can be very proud of what you have achieved. Best wishes for a memorable second innings. pic.twitter.com/xtQZPnGo2W— Virrender Sehwag (@virendersehwag) August 24, 2025





