खेलताज़ा खबरें

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान

आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया. जी हां आज यानि शनिवार को मुंबई में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान चुना गया है.

 

मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और अजीत अगरकर का काफी देर इंतजार हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 बजे के लिए निर्धारित थी, लेकिन टीम का ऐलान 3 बजे के करीब हुआ.

 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चोट के चलते बाहर हुए मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, जबकि सिराज और संजू टीम में जगह बनाने से चूक गए हैं. चलिए तो आपको बताते हैं कि आखिर किसे मिली है टीम में जगह. इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को मौका नहीं मिला है. अपने डेब्यू के बाद से ही टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम का कॉल-अप मिला है.

 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, एस. गिल (उप कप्तान), एस. अय्यर, के.एल. राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, एम. शमी, अर्शदीप, वाई. जायसवाल, आर. पंत और आर. जडेजा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button