ताज़ा खबरें

Champions Trophy 2025: यूएई में कराए जाएंगे भारत के मुकाबले, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

लंबे इंतजार के बाद आईसीसी चैंपियंस टॉफी 2025 का संभावित कार्यक्रम आ गया है. ESPNCricInfo की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम अपने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेलेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से होगी, और फाइनल मुकाबला 9 मार्च 2025 को खेला जाएगा.

बता दें कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बाँटा गया है. मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी के मैदानों पर खेले जाएंगे. हालांकि, आईसीसी के नियमों के अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में आयोजित होंगे.

 

ग्रुप ए: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत, बांग्लादेश
ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान

 

टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत का मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा. वहीं इस टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित महा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को खेला जाएगा.

 

जानें क्या है मैच का पूरा शेड्यूल

19 फरवरी 2025 2:30 बजे कराची पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
20 फरवरी 2025 2:30 बजे दुबई बांग्लादेश बनाम भारत
21 फरवरी 2025 2:30 बजे कराची अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
22 फरवरी 2025 2:30 बजे लाहौर ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
23 फरवरी 2025 2:30 बजे दुबई पाकिस्तान बनाम भारत
24 फरवरी 2025 2:30 बजे रावलपिंडी बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
25 फरवरी 2025 2:30 बजे रावलपिंडी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
26 फरवरी 2025 2:30 बजे लाहौर अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
27 फरवरी 2025 2:30 बजे रावलपिंडी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
28 फरवरी 2025 2:30 बजे लाहौर अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
1 मार्च 2025 2:30 बजे कराची दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
2 मार्च 2025 2:30 बजे दुबई न्यूजीलैंड बनाम भारत
4 मार्च 2025 2:30 बजे दुबई** सेमी-फाइनल A1 बनाम B2
5 मार्च 2025 2:30 बजे दुबई** सेमी-फाइनल B1 बनाम A2
9 मार्च 2025 2:30 बजे दुबई** फाइनल
10 मार्च 2025 फाइनल रिजर्व डे
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button