ताज़ा खबरेंमनोरंजन

IIFA 2025 डिजिटल अवॉर्ड्स में चमकीला और पंचायत ने मारी बाजी, जानिये विनर्स की लिस्ट

IIFA 2025 की शुरुआत शनिवार को राजस्थान के जयपुर में बड़े ही धमाकेदार तरीके से डिजिटल अवॉर्ड्स के साथ हुई. इस अवार्ड फंक्शन के पहले दिन OTT कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए. इसमें अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सीरिज और मूवीज को अवार्ड दिए गए.

आइए देखते है किसे मिला कौनसा अवार्ड:

मूवी केटेगरी: 

बेस्ट फिल्म: अमर सिंह चमकीला 

लीड एक्ट्रेस : कृति सनोन (दो पत्ती)

लीड एक्टर: विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (फिल्म): इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल : दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)

सीरीज केटेगरी : 

बेस्ट सीरीज: पंचायत सीजन 3 

बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल : श्रेया चौधरी( बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 )

बेस्ट एक्टर इन लीड रोल: जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 3 )

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (सीरीज): दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत सीजन 3 )

 

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : संजीदा शेख(हीरामंडी: द डायमंड बाजार)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल : फैजल मलिक (पंचायत सीजन 3)

अन्य अवार्ड:

बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल सीरीज़: कोटा फैक्ट्री सीज़न 3 बेस्ट रियलिटी बेस्ड सीरिज : फैबुलस लाइव्स vs बॉलीवुड वाइव्स 

बेस्ट डॉक्यू फ़िल्म: यो यो हनी सिंह:

फेमस बेस्ट टाइटल ट्रैक: मिसमैच्ड सीज़न 3 से इश्क है के लिए अनुराग सैकिया को अवार्ड दिया गया.

IIFA डिजिटल अवार्ड को विजय वर्मा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने होस्ट किया. इस दौरान नोरा फतेही और मीका सिंह ने स्टेज पर चार-चांद लगाए। माहौल को संगीतनुमा बनाने के लिए सचिन -जिगर और श्रेया घोसाल ने अपने सुरों का जादू बिखेरा.

आज होने जा रहें है ग्रैंड IIFA अवॉर्ड्स:

आज जयपुर में शाम 6 बजे से ग्रैंड IIFA अवॉर्ड्स का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फ़िल्मों और भूमिका निभाने वालों पात्रों को अवॉर्ड्स दिए जायेंगे.  इसमें होस्ट के तौर पर कार्तिक आर्यन नज़र आयेंगे. यही नहीं किंग ख़ान, करीना कपूर, शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टेज पर परफॉरमेंस भी देंगें.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button