इन फ़िल्मी सितारों की शादी के बाद होगी पहली होली, जानिये उनके नाम

इस वर्ष रंगों का त्यौहार होली 14 मार्च को मनाया जायेगा. सभी त्यौहार को मनाने के लिए उत्साहित है. ऐसे में फ़िल्मी दुनिया के कई ऐसे कपल है जिन्होनें 2024 में शादी की थी और उन सभी कपल्स के लिए यह उनका पहला होली फेस्टिवल है. आइये जानते है ऐसी सेलेब्रिटीज के नाम जो ससुराल में पहली बार करेंगी होली सेलिब्रिटीज:
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल:

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का. सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 में कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। हालाँकि दोनों के रिलेशन की खबरें तो काफी समय से चर्चा में थी. इस प्रकार देखा जाए तो यह सोनाक्षी सिन्हा और-जहीर इकबाल की पहली होली है.
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ:

अदिति राव हैदरी और साउथ के अभिनेता सिद्धार्थ ने सितम्बर, 2024 में अपनी नयी जीवन पारी की शुरुआत की थी. सिद्धार्थ से शादी के बाद अदिति की ससुराल में यह पहली होली होगी.
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला:

इस शादी ने जबरदस्त सुर्खियाँ बटोरी थी, दरअसल नागा शोभिता से शादी करने से पहले सामंथा रुथ प्रभु के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे. पर आपसी मतभेद के कारन दोनों ने तलाक ले लिया. इसके बाद नागा ने शोबिता के साथ शादी कर ली. नागा और शोभिता की शादी 4 दिसम्बर 2024 को हैदराबाद में ग्रैंड तरह से हुई थी. इस प्रकार देखा जाए तो यह शोभिता की अपने ससुराल में पहली होली है.
कीर्ति सुरेश- एंटनी थाटिल:

इस लिस्ट का आखिरी नाम है, साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का, जिन्होंने एंटनी थाटिल से 12 दिसंबर 2024 को शादी रचाई थी। इस शादी समारोह में साउथ इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे शामिल हुए थे. दोनों की शादी गोवा में संपन्न हुई थी। कीर्ति ने साउथ के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की थी.





