CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान : 4 मई से 10 जून तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 15 जुलाई तक आ सकता है रिजल्ट

एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने आज लाइव सेशन के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। एलान के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 4 मई से आयोजित होंगी। ये परिक्षाएं 10 जून तक चलेगी। वहीं शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा है कि रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित होंगे।
Announcing the date of commencement for #CBSE board exams 2021. @SanjayDhotreMP @EduMinOfIndia @cbse @mygovindia @MIB_India @PIB_India @DDNewslive https://t.co/PHiz3EwFvz
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) December 31, 2020
ऑफलाइन ही होंगे एग्जाम।
बता दे बोर्ड एग्जाम ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन ही होंगे यानी स्टूडेंट्स को स्कूलों में जाकर एग्जाम देने होंगे। बोर्ड एग्जाम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि वे 31 दिसंबर 2020 के दिन यानी साल के आखिरी दिन सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा करेंगे। अब अपने कहे अनुसार एजुकेशन मिनिस्टर ने अंततः सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है।





