मनोरंजन

Cannes film festival 2025: शर्मिला-सिमी की जोड़ी ने बिखेरा ग्लैमर

Cannes Film Festival 2025 का रेड कार्पेट इन दिनों सितारों की चकाचौंध से जगमगा रहा है। इसी बीच हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियां शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ के खास प्रीमियर में शामिल हुईं। दोनों ने रेड कार्पेट पर वॉक किया और अपनी शानदार मौजूदगी से फेस्टिवल की रौनक बढ़ाई।

शर्मिला टैगोर ने जहां हरे रंग की पारंपरिक साड़ी पहनकर शालीनता का परिचय दिया, वहीं सिमी ग्रेवाल आइवरी रंग की एलिगेंट ड्रेस में नजर आईं। दोनों ने रेड कार्पेट पर एक साथ पोज भी दिया, जिसे देखने वालों ने खूब सराहा। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने खड़े होकर तालियों के साथ स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस मौके पर शर्मिला टैगोर की बेटी और फैशन डिजाइनर सबा पटौदी भी मौजूद रहीं। खास बात यह रही कि सिमी ग्रेवाल का यह कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहला रेड कार्पेट अपीयरेंस था।


सत्यजीत रे की यह क्लासिक फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ को हाल ही में 4K क्वालिटी में रीस्टोर किया गया है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2019 में हुई थी। अमेरिकी फिल्ममेकर वेस एंडरसन ने मार्टिन स्कॉर्सेसे की द फिल्म फाउंडेशन के माध्यम से फिल्म को संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। इस कार्य में द फिल्म फाउंडेशन वर्ल्ड सिनेमा प्रोजेक्ट, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन, जेनस फिल्म्स और द क्राइटेरियन कलेक्शन ने सहयोग किया, जिसमें गोल्डन ग्लोब फाउंडेशन ने आर्थिक सहायता दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)


Cannes Film Festival 2025 की शुरुआत 13 मई से हुई थी, जो 24 मई तक चलेगा। अब तक कई भारतीय सितारे रेड कार्पेट पर नजर आ चुके हैं। कुछ के लिए यह फेस्टिवल बेहद खास रहा क्योंकि उन्होंने यहां अपना डेब्यू किया। फिल्मप्रेमियों और सितारों से सजे इस आयोजन का समापन अब कुछ ही दिनों में होने वाला है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button