ताज़ा खबरें

कनाडा में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई TESLA, चार भारतीय की हुई मौत

कनाडा में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई TESLA, चार भारतीय की हुई मौत

 

कनाडा में एक बड़े हादसे की खबर सामने आयी है। यहाँ एक सड़क हादसे में चार भारतीयों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार की रात उस समय हुआ जब पांच लोग अपनी टेस्ला गाड़ी में कहीं जा रहे थे और टोरंटो शहर के पास एक डिवाइडर से टकराने के बाद टेस्ला कार में आग लग गई।

पांच लोग एक TESLA की कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। कार टकराने के बाद उसमें अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक कार की बैट्री में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं आग लगने के बाद कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती को किसी तरह से बचाया जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में जो भाई-बहन थे, वह गुजरात के गोधरा शहर के रहने वाले थे। प्रभा रोड स्थित मंगलमूर्ति सोसायटी में रहने वाले संजय सिंह गोहिल की बड़ी बेटी केता गोहिल (30) 6 साल पहले कनाडा गई थी, जहां वह पढ़ाई के बाद फिलहाल लैब टेक्नीशियन के तौर पर काम कर रही थी। वहीं संजय सिंह का बेटा नीलराज गोहिल (26) 10 महीने पहले कनाडा गया था, जहां वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहा था। नीलराज गोहिल कनाडा के ब्रमटन शहर में रहता था। उनके साथ बोरसद के जय सिसोदिया, दिग्विजय और झलक पटेल भी रहते थे।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button